अनपरा पुलिस ने 6 वारंटियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अनपरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे 6 वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना अनपरा पुलिस द्वारा वारण्टियों की धरपकड़ हेतु चलाए गए अभियान के दौरान मुकदमा नंबर 1222/19 से संबंधित अभियुक्तों को पकड़ा गया। इन अभियुक्तों पर धारा 147, 148, 35, 332, 34 भा.द.वि. (IPC) और 7 सीएलए (CLA) एक्ट के तहत मामले दर्ज थे। ये लंबे समय से कानून की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। पुलिस ने जिन 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम: इस सफल गिरफ्तारी में अनपरा थाने के इन जांबाज पुलिसकर्मियों की मुख्य भूमिका रही: उ.नि. बृजेश कुमार दुबे (चौकी प्रभारी रेनुसागर)  हे.का. कमलेश सिंह यादव, हे.का. विजय कुमार, का. सौरभ वर्मा शामिल रहे पुलिस प्रशासन की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।

ये भी पढ़िए