साइबर ठगी के शिकार युवक को अनपरा पुलिस ने वापस दिलाए 17,835

सोनभद्र अनपरा : साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अनपरा पुलिस की साइबर टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक आवेदक के खाते से धोखाधड़ी कर उड़ाई गई ₹17,835 की पूरी धनराशि वापस करा दी है। अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ित ने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

क्या था मामला

महावीर कॉलोनी, अनपरा निवासी आयूष कुमार पुत्र विनोद कुमार के साथ बीते 4 नवंबर 2025 को अज्ञात व्यक्ति ने UPI के माध्यम से ₹17,835 की ठगी कर ली थी। पीड़ित ने तत्काल इसकी शिकायत भारत सरकार के साइबर पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई थी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार और प्रभारी निरीक्षक अनपरा श्री सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में साइबर टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। टीम ने NCRP पोर्टल के जरिए संबंधित खातों को ट्रैक कर ट्रांजेक्शन को होल्ड कराया। इसके बाद बैंक से समन्वय स्थापित कर कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई और आवेदक के मूल खाते में पूरी धनराशि सफलतापूर्वक वापस मंगा ली गई। पुलिस की अपील: न दें अपनी बैंकिंग जानकारी सफलता के साथ-साथ पुलिस ने आम जनमानस को जागरूक रहने की भी अपील की है। पुलिस ने चेतावनी दी है। कि अपना OTP, पिन, पासवर्ड या बैंकिंग विवरण किसी से साझा न करें। अनजान लिंक पर क्लिक करने या QR कोड स्कैन करने से बचें। KYC अपडेट या इनाम के झांसे वाले कॉल से सतर्क रहें। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

ये भी पढ़िए