अनपरा पुलिस ने गांजा तस्कर गिरफ्तार, युवक के पास से 1 किलो 174 ग्राम गांजा बरामद

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

उक्त अभियान के अंतर्गत थाना अनपरा पुलिस द्वारा धारा 8/20/29 NDPS Act से संबंधित वांछित अभियुक्त जगरनाथ पुत्र जगेश्वर, उम्र करीब 54 वर्ष, निवासी वार्ड नं0 02 भगत सिंह नगर डिबुलगंज, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से कुल एक किलो 174 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना अनपरा पर धारा 8/20 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम, उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, थाना अनपरा, उ0नि0 मयाशंकर सिंह, थाना अनपरा, का0 अजीत यादव शामिल रहे।

ये भी पढ़िए