सोनभद्र : में साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार मीणा के नेतृत्व में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ ठगी के शिकार लोगों को न्याय दिलाने हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक अनपरा शिव प्रताप वर्मा के नेतृत्व में गठित साइबर सेल थाना अनपरा की टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। थाना अनपरा निवासिनी श्रीमती नीलम सिंह पत्नी श्री रविन्द्र सिंह, निवासी अनपरा बाजार, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र, के साथ हुए साइबर फ्रॉड में ठगे गए ₹16,944/- की धनराशि को पुलिस टीम द्वारा बैंकिंग व तकनीकी माध्यमों से रिफंड कराकर आवेदिका को वापस दिलाया गया। पीड़िता श्रीमती नीलम सिंह ने अपना धन पुनः प्राप्त होने पर अनपरा थाना की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आभार व्यक्त किया।

