दुद्धी पुलिस ने वांछित हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

दुद्धी (सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को एक और सफलता मिली है। थाना दुद्धी पुलिस ने विभिन्न गंभीर धाराओं एवं राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम से जुड़े मुकदमे में वांछित हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मु.अ.सं. 185/2026 में वांछित अनूप कुमार मौर्या पुत्र अमरजीत, निवासी ग्राम कादल, थाना दुद्धी (एचएस नं. 08ए) को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 109(2), 125, 223, 3/5, 308(5) बीएनएस तथा धारा 34 राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पहले से मारपीट, धोखाधड़ी, एससी/एसटी एक्ट, महिला उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में कुल आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश पाण्डेय एवं हेड कांस्टेबल सर्वेश कुमार सिंह शामिल रहे।

ये भी पढ़िए