
(नसीम सिद्दीकी)कोन/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को उच्च अधिकारीगण के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टिगत कोन थाना प्रभारी लक्ष्मण पर्वत मय हमराह के साथ 66 बटालियन एस एस बी कैंपियरगंज 723 E कंपनी के साथ कोन थाना से क्षेत्र डोमिनेशन कार्यवाही का प्रारंभ किया गया । जिसमें सर्वप्रथम ग्राम सभा कोन और ग्राम सभा खेतकटवा में चलाया गया । साथ ही शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर्व होने पर कोन क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर लगने वाले मेले का निरीक्षण किया गया एवं सभी स्थानों पर जवानों को तैनात कर दिया गया ।जिससे क्षेत्र में लगने वाले मेले में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो ।

