सामुदायिक शौचालय का बुरा हाल

ये है भ्रष्टाचार का सामुदायिक शौचालय, बाहर से चमाचम और अंदर से गायब है पानी की व्यवस्था, देखते ही रह जाएंगे दंग

अम्बेडकरनगर : जनपद अंबेडकर नगर के विकासखंड अकबरपुर हरखपुर कौड़हा में सामुदायिक शौचालय की स्थिति बहुत ही दयनीय है स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लगभग 5 साल पहले का बना हुआ सामुदायिक शौचालय है जो कि स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया था. लेकिन इसमें अंदर से पानी की व्यवस्था नहीं है,सामुदायिक शौचालय का यह हाल है कि शौचालय बाहर से पूरा रंग और रोगन के साथ चमचमा रहा है. बताया जाता है कि पिछले प्रधान द्वारा इसका निर्माण कराया गया था और ना जाने किस कारण से आज तक यह गांव वालों के प्रयोग में नहीं आ पाया है. इस सामुदायिक शौचालय को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि यह शौचालय केवल देखने के लिए बना है ना ही पानी की व्यवस्था दी गई है. केवल बिल्डिंग खड़ी करके रंगाई पुताई कर दिया गया है ।सामुदायिक शौचालय पानी की व्यवस्था के अभाव में दिन पर दिन उपयोगहीन हो रहा हैं। बावजूद इसके जिम्मेदार इसकी सुध तक नहीं ले रहे।

ये भी पढ़िए