लोकसभा चुनाव व होली के पूर्व आबकारी विभाग का चला हंटर, की समझाइश

(प्रवीण तिवारी)अम्बेडकरनगर : जनपद में आगामी लोकसभा चुनाव और होली त्योहार के मद्देनजर प्रशासनिक तैयारियां पूरे जोरों पर है. सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम और शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर अबकारी प्रशासन हर एक बारीकियों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से कमर कस रही है.होली के पर्व से पूर्व आबकारी विभाग द्वारा जनपद में दुकानों की सघन चेकिंग व तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।होली का त्योहार नजदीक है। इस त्योहार पर अक्सर शराब पीने के बाद झगड़े और विवाद बढ़ जाते हैं। इसके चलते शराब के अधिक उपयोग पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने छापेमारी शुरू कर दी है। इसके अलावा शराब की दुकानों पर भी चेकिग की गई। दुकानों पर सेल्समैनों को अवैध शराब की बिक्री करते पाए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई तथा सभी आबकारी दूकानों के विक्रेताओं को समय से पूर्व व पश्चात दूकान न खोले जाने का निर्देश दिया गया साथ ही अंकित मूल्य पर ही शराब की बिक्री किए जाने की सख्त हिदायत भी दी गई।क्षेत्र भ्रमण एवम दूकानों की चेकिंग के दौरान उपस्थित लोगों को अवैध शराब के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी जागरूक किया गया।

ये भी पढ़िए