
(रँगेश सिंह)सोनभद्र : भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में आज दिनांक 03/03/2024 को बी एम एस कार्यालय में ओबरा मण्डल के समस्त मोर्चो की संयुक्त बैठक आहूत की गई। जिसके मुख्य अतिथि विधान सभा प्रभारी मधुकर पाण्डेय एवं विशिष्ठ अतिथि लोक सभा विस्तारक सागर मणि, विधान सभा विस्तारक कैलाश जी, विधान सभा संयोजक उमेश सिंह पटेल व मण्डलप्रभारी सन्तोष शुक्ला ने बैठक का शुभारंभ पं० दीन दयाल उपाध्याय एवं डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया । मुख्य अतिथि जी ने आगामी लोकसभा चुनाव के निमित्त ओबरा मण्डल के समस्त मोर्चो की संयुक्त बैठक और साथ ही साथ कार्य समिति की बैठक भी आहूत की गई । इस बैठक में शासन द्वारा 3 मार्च से 5 मार्च तक चलाए जाने वाले विशेष ” लाभार्थी सम्पर्क अभियान ” की रणनीत तय की गई।

लाभार्थी सम्पर्क अभियान के तहत् भाजपा के कार्यकर्त्ता जन जन तक केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली समस्त योजनाओं और उपलब्धियों को अंत्योदय तक पहुंचाना और योजनाओं के लाभार्थियों से सम्पर्क करना हैं। साथ ही साथ आगामी लोकसभा चुनाव में माननीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी को पुनः विजयश्री दिलाने हेतु अपने कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की और उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता राम निवास तोमर, राजेश्वर प्रसाद, शिवनाथ जायसवाल, संदीप सिंह, बुद्धि नारायण जायसवाल, नित्यानंद दूबे, उषा शर्मा, नंदनी कुशवाहा, राज कुमार यादव, प्रभा शंकर सरोज, शशि किरन, सूरज प्रसाद, अभिषेक सेठ, सूर्या, मीडिया प्रभारी शिशिर कुमार शर्मा इत्यादि भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के मण्डल महामंत्री पवन मिश्रा ने किया।

