रिपोर्ट : मदन मोहन चंदौली चकिया। थाना चकिया पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी मोहन प्रजापति पुत्र छेदी, निवासी शमशेर नगर, वार्ड नंबर-3, चकिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ऑटो को भी चिह्नित कर लिया है।
खिलाने के बहाने बच्ची को घर से ले गया था आरोपी
पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बाबा ने थाना चकिया में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मोहन प्रजापति उनके घर आया और उनकी मासूम पौत्री को खिलाने के बहाने अपने साथ बाहर ले गया। आरोप है कि आरोपी बच्ची को ऑटो संख्या UP67BT6703 में बैठाकर मोहम्मदाबाद की ओर ले गया, जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। करीब डेढ़ घंटे बाद आरोपी बच्ची को घर के पास छोड़कर फरार हो गया।
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
तहरीर के आधार पर थाना चकिया में मु.अ.सं. 217/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5M/6 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
इंटर कॉलेज के पीछे से हुई गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देशन में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने सुरागकशी करते हुए आरोपी मोहन प्रजापति को इंटर कॉलेज के पीछे से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।पुलिस आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम अर्जुन सिंह, थानाध्यक्ष, थाना चकिया, सुनील कुमार, उपनिरीक्षक, अतुल कुमार, आरक्षी शामिल रहल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले का 24 घंटे में खुलासा होने पर क्षेत्र में पुलिस की तत्परता की चर्चा रही।

