सोनभद्र में रोजगार मेले में 105 अभ्यर्थियों का चयन

सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र की ओर से शुक्रवार को जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर, खुशबू बाग नर्सरी रोड, जिला अस्पताल के सामने लोढ़ी, राबर्ट्सगंज में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में करीब 300 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए साक्षात्कार दिया।
रोजगार मेले में कुल 7 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इनमें यूनो मिन्डा लिमिटेड गुरुग्राम, माहिल आनंद फिल्टर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम, इंडियन जापान लाइट बावल हरियाणा, यूनिवर्सल आदर्श सेवा समिति सोनभद्र, कैसपार माइक्रो क्रेडिट सोनभद्र, सुलेरा इंडस्ट्रीज सोनभद्र तथा वज्र एलईडी सोनभद्र सहित अन्य कंपनियां शामिल रहीं।
कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। रोजगार मेले में कुल 105 अभ्यर्थियों का चयन होने से बेरोजगार युवाओं में उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी श्री विवेक साहू, सेवायोजन कार्यालय के श्री सच्चिदानंद, रोजगार मेला प्रभारी श्री पवन कुमार सोनकर, श्री प्रदीप सिंह, यंग प्रोफेशनल श्री सुरेंद्र प्रजापति समेत कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए