ओबरा (सोनभद्र)। जनपद में अपराधियों और वारंटियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत ओबरा पुलिस को सोमवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर काफी समय से फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को उनके घरों के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार और अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के मार्गदर्शन में क्षेत्र में वारंटियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री अमित कुमार के नेतृत्व में ओबरा पुलिस टीम ने सोमवार सुबह दबिश दी।
इनकी हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने सुबह करीब 5:20 बजे भलुआ टोला (अटल नगर) से 65 वर्षीय गुलाब साहनी पुत्र स्व. सहादेव साहनी को गिरफ्तार किया। वहीं, दूसरी कार्रवाई में सुबह 7:00 बजे खैरटिया निवासी 35 वर्षीय छोटू खरवार पुत्र कन्हैया खरवार को उसके आवास के पास से पकड़ा गया।
पुलिस टीम: इस सफल कार्रवाई में उप-निरीक्षक राजेश दुबे और मुख्य आरक्षी अनिल कुमार गुप्ता की मुख्य भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्त काफी समय से माननीय न्यायालय से जारी वारंट के बाद भी फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

