सोनभद्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अनपरा पुलिस ने 4 वारंटियों को किया गिरफ्तार

सोनभद्र : जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत अनपरा थाना पुलिस को आज एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक “मुख्यालय” अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना अनपरा पुलिस द्वारा सुनिश्चित की गई। पुलिस टीम द्वारावक्षेत्र में दबिश देकर इन अभियुक्तों को हिरासत में लिया गया।बगिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान संजय गुप्ता पुत्र धनपाल गुप्ता चावलमंडी अनपरा बाजार,सिप्रियानुस पुत्र बेनेतीव बजरंगनगर अनपरा, दशरथ गुप्ता पुत्र स्व. जनकधारी गुप्ता | डिबुलगंज, अनपरा, सोनू पुत्र मोधे पनिका | बेनादह, अनपरा पुलिस की आगामी कार्रवाई


पुलिस प्रशासन के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए इस प्रकार का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। पकड़े गए सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात पुलिस अभिरक्षा में माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया है। नोट: जनपद पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय जनता में सुरक्षा का भाव सुदृढ़ हुआ है और लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों में हड़कंप है।

ये भी पढ़िए