सोनभद्र: गोवंश तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश)। जनपद में अवैध पशु तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे कड़े अभियान के तहत थाना कोन पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 07 गोवंशों को मुक्त कराते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। 18 मार्च 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रानीडीह पुलिया के पास जाल बिछाया। संदिग्ध परिस्थितियों में घेराबंदी कर पुलिस ने दो अभियुक्तों को मौके से धर दबोचा।
झारखंड के रास्ते पश्चिम बंगाल भेजने की थी योजना
पूछताछ के दौरान पकड़े गए अभियुक्तों ने तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि: वे चोपन और जुगैल थाना क्षेत्रों से गोवंशों की खरीदारी करते थे। इन गोवंशों को अवैध रूप से वध हेतु झारखंड के व्यापारियों के माध्यम से

पश्चिम बंगाल ले जाने की योजना थी।

कानूनी कार्रवाई और बरामदगी पुलिस ने मौके से 7 राशि गोवंश को सुरक्षित बरामद किया। पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोन पर मु0अ0सं0- 41/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 में मामला दर्ज किया गया है। सराहनीय भूमिका पुलिस टीम सफलतापूर्वक गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप-निरीक्षक वृजनाथ यादव (चौकी प्रभारी चननी), वीरेन्द्र राय (चौकी प्रभारी पोखरिया), लालजी यादव (चौकी प्रभारी चाँचीकला) सहित मुख्य आरक्षी राजेश यादव, कांस्टेबल रामभुवन कुशवाहा और महिला कांस्टेबल सुजेता भारती शामिल रहीं।

ये भी पढ़िए