(तौसीफ अहमद)मिर्ज़ापुर : में महिला शिक्षक संघ ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा संघ ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को अनिवार्य किए जाने के फैसले पर कड़ा विरोध जताया महिला शिक्षक संघ का कहना है कि RTE अधिनियम में 2017 के संशोधन को पहले से नियुक्त शिक्षकों पर लागू करना असंवैधानिक है। इस फैसले से उत्तर प्रदेश में लगभग दो लाख और देशभर में बीस लाख से अधिक शिक्षक मानसिक दबाव में हैं। संघ ने सरकार से मांग की है कि पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET से मुक्त किया जाए कार्यक्रम में मौजूद नीलकंठ पांडे जगदंबा चौधरी दिनेश कुमार सिंह पंकज सिंह उमाकांत मिश्रा विजय शंकर तिवारी अनिल सिंह जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह नरेंद्र कुमार सिंह सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

