डाला चढ़ाई से पकड़ा गया बाइक चोर, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

डाला चढ़ाई से चोरी की सुपर स्प्लेंडर बरामद, 8 अगस्त की रात घर के सामने से उड़ाई थी बाइक

सोनभद्र। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस ने बाइक चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UP64AJ 9611 बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 10 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर डाला चढ़ाई के पास मेन रोड से संतलाल पुत्र स्व. गनेश (30 वर्ष) निवासी बरवसपुर, थाना प्रतापपुर, जनपद सूरजपुर, छत्तीसगढ़ को शाम करीब 6:22 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से थाना चोपन में दर्ज मु0अ0सं0 305/2026, धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई।


घर के सामने से चोरी की थी बाइक


पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने 8 अगस्त की रात बारी, डाला, चोपन क्षेत्र में एक घर के सामने से मोटरसाइकिल चोरी की थी। पुलिस ने बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम की कार्रवाई यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक घनश्याम तिवारी, चौकी प्रभारी डाला, हेड कांस्टेबल हरी सिंह यादव और हेड कांस्टेबल शिवशरण राम शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि चोरी समेत अन्य अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अपराधियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़िए