BJMTUC ने लारेस को बनाया सोनभद्र जिला मंत्री, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ नियुक्ति पत्र

अनपरा/सोनभद्र। भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन काउंसिल (BJMTUC) की उत्तर प्रदेश राज्य समिति ने संगठन का विस्तार करते हुए लारेस को सोनभद्र जिले का जिला मंत्री नियुक्त किया है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह की सहमति से 23 सितंबर 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया गया।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, प्रदेश संयुक्त सचिव अमित कुमार सिंह की अनुशंसा पर लारेस को संगठन के हित में सोनभद्र जिला मंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
पत्र में संगठन की रीति-नीति, संविधान एवं अनुशासन का पालन करते हुए मजदूर हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार एवं सशक्तीकरण के लिए निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करने की अपेक्षा की गई है। साथ ही संगठन ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में BJMTUC सोनभद्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि श्रम मंत्री उत्तर प्रदेश, श्रम आयुक्त उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी सोनभद्र, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सहित संबंधित पदाधिकारियों को भी भेजी गई है।

ये भी पढ़िए