जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी सोनभद्र। मल्टीपरपज सीड स्टोर (कृषि विभाग) द्वारा पंजीकृत सैकड़ों अन्नदाता किसानों को चना , मटर , गेहूं , सरसों , अलसी के बीजों का निःशुल्क वितरण भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह के कर कमलों द्वारा वितरण किया गया। सरकार द्वारा प्रदत्त निः शुल्क बीजों को पाकर अन्नदाता किसानों के चेहरे पर खुशी देखी गई । इस मौके पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला मीडिया संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, बीज गोदाम प्रभारी नागेश्वर प्रसाद सहित सैकड़ो ग्रामीण अन्नदाता मौके पर मौजूद रहें।

