(मदन मोहन)चंदौली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जनपद चंदौली में आगमन हुआ समीक्षा बैठक के बाद प्रेस वार्ता की जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि नौगढ़ क्षेत्र में व्यापक लैंडबैंक के माध्यम से निवेश के प्रस्ताव को आमंत्रित कर सकें, प्रशासन से इस अभियान को गति देने के लिए कहा गया है। इसके माध्यम से चंदौली में हजारों करोड़ का निवेश आ सकता है और हजारों नौजवानों के लिए नौकरी की नई संभावनाएं बन सकती हैं। देश की तमाम बड़ी-बड़ी कंपनियों ने इसमें रूचि दिखाई है, जो विकास की धुरी बनेगी। चंदौली कृषि प्रधान के साथ औद्योगिक प्रधान जनपद के रूप में विकसित हो, इस मंशा के साथ यह कार्य किया जा रहा है।बैठक के दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड जी, राज्यसभा सांसद दर्शना सिंह, साधना सिंह, मा० विधायक सुशील सिंह, मा० रमेश जायसवाल, प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

