छोटा मिर्ज़ापुर से नरायनपुर हाइवे बना पार्किंग स्थल

पुलिस प्रशासन व टोलकर्मी के लापरवाही से युवक की दर्दनाक मौत

हाइवे के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन के वजह हुआ बड़ा हादशा

(राहुल गुप्ता)नरायनपुर मीरजापुर । अदलहाट थाना क्षेत्र के नरायनपुर चौकी क्षेत्र के अचितपुर ग्राम के पास शुक्रवार को दोपहर12 बजे
अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जाता है। कि राधेश्याम गुप्ता पुत्र आनन्द कुमार गुप्ता उम्र 62 वर्ष निवासी सुल्तानपुर दुर्गा मन्दिर थाना रामनगर वाराणसी अपने बाइक से नरायनपुर के तरफ किसी काम से आ रहा था जैसे ही नरायनपुर चौकी क्षेत्र के अचितपुर ग्राम के पास पहुंचा कि पीछे से आ रही अज्ञात वाहन ने पीछे से बाइक सवार को रौंदते हुए भाग निकला जिससे घटना स्थल पर ही वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई
जहां एक ओर सरकार हाइवे पर अवैध मोटर वाहन स्टैण्ड पर बैन लगाया हुआ है , लेकिन पुलिस प्रशासन की लापरवाही के वजह से उसका पालन नही हो रहा है जिसके वजह से आए दिन सड़क दुर्घटना हो रहा है , जिसमे किसी न किसी को अपनी जान गवानी पड़ रही हैं ।
अवैध रूप से हाइवे पर खड़ी ट्रक की लम्बी कतार जिससे आधा सड़क कब्जा हो गया है जिसके वजह से और वाहन किधर से जाए हाइवे केवल नाम का फोर लेन है। लेकिन देखा जाए तो हाइवे सिर्फ दो लेन ही बची रहती है ।

ये भी पढ़िए