मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जिले में हुआ आत्मीय स्वागत

सिंगरौली : मुख्यमंत्री के रूप में जिले में प्रथम आगमन पर प्रधानमंत्री डॉ मोहन यादव का जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों तथा अधिकारियों द्वारा गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत किया गया। हर्रई में निर्मित हेलीपैड पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, विधायक सिंगरौली श्री राम निवास शाह, विधायक देवसर श्री राजेन्द्र मेश्राम, विधायक सिहावल श्री विश्वामित्र पाठक, विधायक धौहनी श्री कुंवर सिंह टेकाम, सिंगरौली विकास प्राधिकरण अध्यक्ष श्री दिलीप शाह, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री रामसुमिरन गुप्ता, डॉ राजेश मिश्रा, कान्तिदेव सिंह सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ यादव का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। सिंगरौली में आयोजित स्व सहायता सम्मेलन में सहभागिता के लिए मुख्यमंत्री के साथ नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी भी पहुंची।
हेलीपैड पर कमिश्नर रीवा संभाग श्री गोपालचंद डांड, एडीजीपी श्री एम एस सिकरवार, कलेक्टर श्री अरुण कुमार परमार, पुलिस अधीक्षक मो यूसुफ कुरेशी, डीएफओ श्री अखिल बंसल, सीईओ जिला पंचायत श्री गजेंद्र सिंह नागेश सहित प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए