कार्यक्रम का भी किया गया आयोजन बच्चों ने प्रस्तुत की मनमोहक प्रस्तुतियां
(तौसीफ अहमद)मीरजापुर : के कृष्ण नगर नटवा स्थित समता विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल में आज दिनांक 14 नवंबर 2024 को बाल दिवस के अवसर पर स्कूल प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से स्कूल के प्रबंधक व अन्य अध्यापकों के द्वारा बच्चों के साथ मिलकर बाल दिवस मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के स्मृति चिन्ह पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई उसके बाद बच्चों के द्वारा कई मनमोहक प्रस्तुतियां प्रस्तुत किया गया। उसके बाद बच्चों के द्वारा स्कूल प्रांगण में खाने पीने के स्टाल भी लगाए गए थे जिसमें बच्चों ने हरसो उल्लास के साथ व्यंजन को खाकर बाल दिवस को मनाया। वहीं उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद स्कूल प्रबंधक दिनेश कुमार यादव, परवीन बानो, संगीता यादव, शब्बो खान, मोहित शर्मा, अंजुम बानो, तैयबा बानो, समाजसेवी रमेश सोनी, हसरत खान अन्य लोग मौजूद रहे।

