सिविल बार एसोसिएशन कमेटी दुद्धी भंग एल्डर कमेटी गठित जल्द होगा चुनाव

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी सोनभद्र : मुंसिफ कोर्ट परिसर अंतर्गत सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी का विशेष बैठक के बीच सर्वसम्मति से कमेटी भंग कर दी गई। बैठक में एल्डर कमेटी का अध्यक्ष / मुख्य निर्वाचन अधिकारी राकेश श्रीवास्तव एडवोकेट को बनाया गया। जबकि मोहर सिंह सैनी, सुखसागर, मनोज कुमार मिश्रा, विनोद वर्मा को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। ईल्डर कमेटी के गठन से पूर्व सचिव महेंद्र जायसवाल एडवोकेट द्वारा वार्षिक आय व्यय का व्योंरा प्रस्तुत किया। बैठक की अध्यक्षता प्रभु सिंह एडवोकेट द्वारा किया गया। इस मौके पर रामलोचन तिवारी एडवोकेट,नागेन्द्र श्रीवास्तव,अमिताभ जायसवाल ,शिव शंकर गुप्ता , जवाहर लाल , प्रदीप श्रीवास्तव ,आशीष गुप्ता मौजूद रहें।

ये भी पढ़िए