सिंगरौली / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सिंगरौली जिले में 7 मार्च को आगमन होगा। कलेक्टर श्री अरूण परमार एवं पुलिस अधीक्षक मोहम्मद यूसुफ कुरैशी सहित अधिकारियों द्वारा एनसीएल ग्राउड बिलौली में पहुंच कर कार्यक्रम स्थल सहित एनसीएल मैदान हर्रई में बनाये गये हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए सभा स्थल सहित पार्किंग स्थल पर सभी जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करें। सभा स्थल पर आमजनों की बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था प्रस्तावित कार्यक्रम तिथि के पूर्व सुनिश्चित कर लेने निर्देशित किया। कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों ने स्थल मुआयना करते हुए मुख्यमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था और तैयारियों के संबंध में चर्चा की। इस दौरान एसडीएम सिंगरौली सृजन बर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार बर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पुन्नू सिंह परस्ते सहित राजस्व एवं पुलिस, निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

