कलेक्टर ने की 140 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाईजनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पत्रो का तत्परता से निराकरण करे अधिकारीः संयुक्त कलेक्टर

सिंगरौली : जिले के विभिन्न अंचलो से आये 140 नागरिको द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जन सुनवाई में अपर कलेक्टर संजीव कुमार पाण्डेय को अपना आवेदन दिया गया।अपर कलेक्टर द्वारा क्रमवार एक एक आवेदनकर्ता से उनकी समस्याओं को सुनने के पश्चात जनसुनवाई में उपस्थित अधिकारियों से समस्याओं का त्वारित निराकरण कराया गया। तथा ऐसे आवेदन जिनका जनसुनवाई के दौरान निराकरण नही किया जा सका उन्हे संबंधित विभाग की ओर भेज कर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि आवेदनो पर त्वारित कार्यवाही कर आवेदनकर्ता को भी अवगत कराये। जनसुनवाई के दौरान तहसीलदार रमेश कोल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए