
मा0 विधायक छानबे एवं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने तहसील लालगंज में पहुंचकर सुनी जन समस्याए
पैमाइश व अन्य जमीनी विवाद के मामलो में पुलिस व राजस्व टीम मौके पर भेजकर निस्तारण का दिया गया निर्देश
मीरजापुर : जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के मार्ग निर्देशन में जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील लालगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मा0 विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल एवं जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार के द्वारा आये हुये फरियादियो की जन समस्याओं को सुना गया। तहसील लालगंज में जन समस्याओं को सुनते हुये जिलाधिकारी
के समक्ष पैमाइश व राजस्व से सम्बन्धित प्राप्त प्रकरणो में राजस्व व पुलिस टीम गठित करते हुये निर्देशित किया गया कि संयुक्त रूप से मौके पर पहुंचकर पूरी पारदर्शिता के साथ समस्या का निस्तारण कराया जाय। तहसील लालगंज में मा0 विधायक छानबे एवं जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल 164 फरियादियो के द्वारा अपनी समस्याओे से अवगत कराया गया जिसमें से 10 प्रार्थना पत्रो को मौके पर निस्तारण करते हुये शेष को सम्बन्धित अधिकारयिों को इस आशय से प्रेषित करते हुये निर्देशित किया गया कि प्रार्थना पत्रो पर निर्धारित समय सीमा के अन्दर गुणवत्तापूर्ण व संतुष्टिपरक निस्तारण सुनिश्चित कराते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध करा दिया जाय। उन्होेने उप जिलाधिकारी लालगंज को भी निर्देशित किया कि निस्तारित सभी प्रार्थना पत्रो को सम्बनिधत पोर्टल पर समय से अपलोड भी कराया जाय।
तहसील लालगंज में जिलाधिकारी के समक्ष सुशीला देवी पत्नी जय प्रकाश निवासी देवरी पिपरा लालगंज ने प्रार्थना देकर बताया कि प्रार्थिनी के भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटवाने का अनुरोध किया गया जिस पर उप जिलाधिकारी लालगंज को स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण हटवाये जाने का निर्देश दिया। शरीफ मोहम्मद पुत्र जुमराती निवासी चर्की गुड़ियावा लालगंज के द्वारा बताया कि प्रार्थी के बैनामा करायी जमीन को विपक्षीगणो के द्वारा अपने नाम अवैध ढंग किये जाने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने नायाब तहसीलदार को निर्देशित किया कि अभिलेखीय जांचोपरान्त प्रार्थी को सुनवाई का अवसर देते हुये गुणवत्तापूर्ण निस्तारण आख्या 07 दिवस के अन्दर उपलब्ध करायें। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी लालगंज भरत लाल सरोज, प्रभागीय वनाधिकारी अरविन्द राज मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सी0एल0 वर्मा, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 अजय प्रताप सिंह, उपायुक्त एन0आर0एल0एम0 अनय मिश्रा, जिला विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय सहित सभी विभागो के सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

