राष्ट्रगान की मर्यादा का सवाल! सोनभद्र में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन

सोनभद्र : में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायती पत्र कोतवाली रॉबर्ट्सगंज के माध्यम से सौंपा। कांग्रेस का आरोप है कि उन्नाव में राष्ट्रगान के दौरान विधानसभा अध्यक्ष के मंच से नीचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसी मामले में CCTV और वीडियो फुटेज की जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की गई है।

सोनभद्र में राष्ट्रगान के कथित अपमान का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी ने इस मामले को लेकर स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन किया और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कोतवाली रॉबर्ट्सगंज के माध्यम से पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायती पत्र सौंपा। कांग्रेस का कहना है कि उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान के समय विधानसभा अध्यक्ष के मंच से नीचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। कांग्रेस ने घटना की CCTV और वीडियो फुटेज की निष्पक्ष जांच कराने और जांच में कानून का उल्लंघन पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

राष्ट्रगान देश के सम्मान और गौरव का प्रतीक है। वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि कानून का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए। हमने पुलिस अधीक्षक के नाम शिकायती पत्र सौंपा है। हमारी मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और राष्ट्रगान की मर्यादा से जुड़े इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ये भी पढ़िए