आम के पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिला शव

बभनी :थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ ग्राम पंचायत के जौराही गांव में रविवार की सुबह 37 वर्षीय व्यक्ति का शव आम के पेड़ से गमछे के सहारे लटकता हुआ मिला।मृतक शनिवार की सुबह घर से निकला और तब से वह घर नही लौटा।

रविवार को सुबह पेड़ से लटकता हुआ शव मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।

थाना क्षेत्र के खोतोमहुआ ग्राम पंचायत के जौराही गांव में रविवार की सुबह घर से 500 मीटर दूर 37 वर्षीय व्यक्ति रामवृक्ष का शव आम के पेड़ से लटकता मिला।मृतक रामवृक्ष पुत्र शिवलखन खरवार जौराही गांव का निवासी था। परिजनों के मुताबिक शनिवार की सुबह परिवार में कहासुनी के बाद वह घर से निकल गया ।जब वह दोपहर तक घर नहीं लौटा तब परिवार के लोगों ने दिन भर उसकी तलाश किए। वही रात हो जानें पर परिजन भोजन कर सो गए। रविवार की सुबह मृतक का शव घर से पांच सौ मीटर दूर गांव के राम लगन के घर के पास आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला।लटकते शव को देखने के बाद लोग सहम गए और इसकी सूचना परिजनों को दी।यह खबर सुनते ही घर तथा गांव के लोग इकट्ठा हो गए।घटना की सूचना मृतक के पिता शिव लखन ने बभनी पुलिस को दी। सूचना पर उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़िए