22 फरवरी “रविवार” को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान दिवस घोषित-उप जिला निर्वाचन अधिकारी

सोनभद्र : समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने नियत मतदेय स्थल पर जनता को निःशुल्क निरीक्षण कराये जाने हेतु एकीकृत निर्वाचक नामावली के साथ समस्त फार्मों सहित 22 फरवरी,2026 को पूर्वान्ह 10ः30 बजे से 01ः30 बजे तक रहेगें उपस्थित

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री वागीश कुमार शुक्ला ने अवगत कराया है कि दिनांक 22 फरवरी, 2026 (रविवार) को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 अभियान दिवस घोषित किया गया है। विशेष अभियान दिवस पर समस्त बी०एल०ओ० एवं सुपरवाइजर अपने-अपने मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहेगें तथा अधिक से अधिक फार्म प्रति मतदान स्थल बी०एल०ओ० एकत्रित करेगें, जिससे 18-19 आयुवर्ग के मतदाता, महिला मतदाता एवं छुटे हुए मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकें। समस्त बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने नियत मतदेय स्थल पर जनता को निःशुल्क निरीक्षण कराये जाने हेतु एकीकृत निर्वाचक नामावली के साथ समस्त फार्मों सहित पूर्वान्ह 10ः30 बजे से 01ः30 बजे तक उपस्थित रहेंगे। सभी सम्मानित नागरिकों से अपील की जाती है कि उक्त विशेष अभियान तिथियों में अपने नियत मतदेय स्थलों पर पहुंचकर मतदाता सूची का निरीक्षण करने के उपरान्त आवश्यकतानुसार मतदाता सूची में नाम बढ़ाये जाने हेतु फार्म-6 (घोषणा पत्र सहित), किसी प्रवासी निर्वाचक द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित किये जाने हेतु फार्म-6क, मतदाता सूची से नाम अपमार्जित किये जाने हेतु फार्म-7 एवं विद्यमान निर्वाचक नामावली में मतदाता के निवास का स्थानांतरण, प्रविष्टियों का सुधार, बिना सुधार के ई०पी०आई०सी० प्रतिस्थापन एवं दिव्यांगजन चिन्हांकन करने सम्बन्धी प्रविष्टियों के सुधार हेतु फार्म-8 (घोषणा पत्र सहित) में अपना आवेदन भरकर जमा कर सकते हैं।

ये भी पढ़िए