(तौसीफ अहमद)जनपद मीरजापुर में जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक मीरजापुर अभिनंदन के द्वारा 397- मझवां विधानसभा उप निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से चुनाव सम्पन्न होंने पर चुनाव कार्य में लगाए गए सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटो, पुलिस अधिकारियों व पुलिस बल तथा चुनाव कार्य में लगे सभी अधिकारियों कर्मचारियों को बधाई व शुभकामना दी। उन्होंने कहा कि शान्तिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने में सभी का सहयोग सराहनीय हैं। वहीं उपचुनाव को सकुशल संपन्न कराने में अपर पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ओम प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला, अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश सिंह एवं अन्य अधिकारीगण व पुलिसकर्मी को भी हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

