मदन मोहन नौगढ़ चंदौली : जिलाधिकारी चंदौली निखिल टी फंडे के द्वारा नौगढ़ तहसील सभागार में चंद्रप्रभा बांध में निवास करने वाले ग्रामीणों को विस्थापन हेतु 232 बीघा भूमि जयमोहनी भुर्तिया तो दे दी गई किंतु उनके मालिक आना हक अभी तक नहीं मिला ग्रामीणों के बार-बार आग्रह पर जिलाधिकारी ने स्वयं इस मामले को संज्ञान लेते हुए 21 दावेदारों के साथ बैठक किया जिसमें सिंचाई विभाग और वन विभाग के संयुक्त दस्तावेजों के साथ गहन अध्ययन करते हुए पुरानी पत्रावली का अवलोकन करते हुए उनके मालिकआना हक किस आधार पर दिए जाएं इस पर विचार किया तथा लोगों का पक्ष रखने के लिए एडवोकेट कृष्णानंद मौर्य प्रकरण को सही तरीके से जिलाधिकारी को अवगत कराएं । इसके लिए कागजों को पुष्टि होने के बाद उनको मालिकाना हक दिया जाएगा । ऐसा आश्वासन दिए । इस मौके पर रामवृक्ष राम अचल ,रामदेव ,रामाज्ञा, जितेंद्र लालमणि ,जितेंद्र, लालमणि सहित सभी दावेदार उपस्थित रहे ।

