कंपनी कमांडर की सड़क दुर्घटना में हुई मृत्यु के बाद श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे मण्डलीय कमाण्डेण्ट एवं जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स

 

(तौसीफ अहमद)मीरजापुर : में 14फरवरी की रात जनपद मीरजापुर के कंपनी नगर प्रथम के अवैतनिक प्लाटून कमांडर स्वर्गीय प्रवेश कुमार पांडेय की एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गया। जिसकी सूचना पर परिवार जनों में मातम मच गया। वहीं मृतक कंपनी कमांडर जिनकी जन्मतिथि 4 अगस्त 1968 तथा इनका खाता एचडीएफसी बैंक में है। स्वर्गीय प्रवेश कुमार पांडेय के पार्थिव शरीर पर मण्डलीय कमाण्डेण्ट होमगार्ड्स विंध्याचल मण्डल मीरजापुर श्री सुधाकराचार्य पांडेय ,जिला कमाण्डेण्ट होमगार्ड्स मीरजापुर श्री बी के सिंह तथा सैकड़ों की संख्या में उपस्थित अवैतनिक/ वैतनिक अधिकारीयों तथा होमगार्ड्स जवानों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । मण्डलीय कमाण्डेण्ट श्री सुधाकराचार्य पांडेय जी द्वारा जवान के दाह- संस्कार हेतु आर्थिक सहयोग भी दिया गया।

ये भी पढ़िए