चर्चित पुस्तक सोनभद्र की फूलमती के रचियता डॉक्टर लवकुश प्रजापति को 6 मार्च कों ” साहित्यमणि सम्मान 2026 ” से किया जाएगा सम्मानित

21 हजार रूपये के साथ प्रशस्ति पत्र मधुरिमा साहित्य गोष्ठी द्वारा प्रदान कराया जाएगा

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र : पर्यावरण,सामाजिक, शैक्षिक,चिकित्सकीय , धार्मिक व साहित्यिक क्षेत्र में अपनी अग्रणी भूमिका के माध्यम से स्थान बना चुके डॉक्टर लवकुश प्रजापति कों मधुरिमा साहित्य गोष्ठी द्वारा संयोजित जिलामुख्यालय रावर्ट्सगंज सोनभद्र में आगामी 6 मार्च 2026 को स्वर्गीय निरंजन जालान की स्मृति में वर्षों से चली आ रही साहित्यमणि सम्मान – 2026 से डॉक्टर लवकुश प्रजापति दुद्धी सोनभद्र को आदिवासी जनजाति के जीवन पद्धति, संस्कृति की अमिट छाप छोड़ने वाले उनके चर्चित साहित्यकृति /पुस्तक ” सोनभद्र की फूलमती ” के माध्यम से साहित्य जगत में उत्कृष्ट सराहनीय एवं समाज सापेक्ष योगदान के लिए दिनांक 6 मार्च 2026 को सम्मान प्रशस्ति पत्र एवं ₹21000 की नगद राशि भेंट की जाएगी। इस आशय की जानकारी मधुरिमा साहित्य गोष्ठी के निदेशक कवि हृदय अजय शेखर द्वारा दीं गई हैं। सम्मान की घोषणा पर जहां डॉक्टर लवकुश प्रजापति द्वारा मधुरिमा साहित्य गोष्ठी का आभार व्यक्त किया गया। वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच दुद्धी परिवार के संरक्षक नंदलाल अग्रहरि रामेश्वर प्रसाद राय, प्रेमचंद यादव एडवोकेट , जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल एडवोकेट , विंध्यवासिनी प्रसाद,महामंत्री जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी , डॉक्टर लखन राम जंगली , डॉक्टर संजय गुप्ता, डॉक्टर विनय कुमार श्रीवास्तव, डॉक्टर कृष्ण कुमार चौरसिया, अजय धनेंद्र जायसवाल एडवोकेट, उमेश चंद्र गुप्ता एडवोकेट, भोला अग्रहरि एडवोकेट आदि प्रबुद्धजनों ने सम्मान प्रदान किए जाने की घोषणा पर शुभकामनाएं बधाई दी है।

ये भी पढ़िए