झुग्गी बस्तियों में चला नशा मुक्ति अभियान

सोनभद्र : अनपरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 बल्लभभाई नगर में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत अनपरा पुलिस ने झुग्गी बस्तियों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया. इस दौरान पुलिस ने नशे के दुष्परिणामों को लेकर आम नागरिकों को जागरूक किया और उन्हें नशा छोड़ने की शपथ भी दिलाई.कार्यक्रम के तहत बल्लभभाई नगर डीबुलगंज जैसे संवेदनशील इलाकों में नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया. इस दौरान करीब सैकड़ो महिला, पुरुष और बच्चे कार्यक्रम में शामिल हुए. थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय की उपस्थिति में नागरिकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

थाना प्रभारी ने नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा, मैं न केवल स्वयं बल्कि अपने नगरवासियों, और क्षेत्रवासियों को भी नशे से दूर रखूंगा, जिससे हमारा अनपरा नगर नशा मुक्त बन सके. पुलिस की इस पहल को क्षेत्रवासियों ने सराहा और नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प लिया. थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय का कहना है कि आने वाले दिनों में यह अभियान अन्य बस्तियों और स्कूलों तक भी पहुंचाया जाएगा। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि अनिल भारती एवं नगर के तमाम गणमान्य नगरवासी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए