पुलिस के हत्थे चढ़ा नशे का तस्कर, 6 किलो 210 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार, एक बाइक भी जब्त

सोनभद्र : पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निकट पर्यवेक्षण एवं में थाना दुद्धी पुलिस द्वारा स्वीपर बस्ती गली वार्ड नं-01 के पास से एक नफर अभियुक्त संजय कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 निर्मल साव निवासी ग्राम सलेया, थाना रंका, जनपद गढवा, झारखण्ड उम्र करीब 32 वर्ष एक मोटरसाइकिल टीवीएस संख्या JH 14 J 0964 से ले जा रहे कुल 6 किलो 210 ग्राम गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना दुद्धी पर मु0अ0सं0-40/2024 धारा 8/20 NDPS Act का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी।

ये भी पढ़िए