दुद्धी – 55 वर्षीय व्यापारी ने पलाश के पेड़ से अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या नगर में शोक

जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी दुद्धी सोनभद्र। नगर पंचायत क्षेत्र से सटे गांव मल्देवा में शनिवार को प्रातः वन विभाग उपवन नर्सरी में पलास के पेड़ से लायलान की रस्सी के सहारे लल्लन प्रसाद गुप्त उम्र लगभग 55 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बासदेव प्रसाद निवासी वार्ड संख्या 8 दुद्धी सोनभद्र ने फांसी के फंदे पर बाइक के सहारे अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर लेने की जानकारी स्थानीय जनों से प्राप्त हुई। घटना की सूचना पर परिजन सहित सैकड़ो लोग पहुंचे मौके पर देखा तो लल्लन प्रसाद गुप्त आढ़ती पलास के पेड़ से बाइक के सहारे लटक रहे को देख हैरान थे। लल्लन प्रसाद कई दशकों से अनाज का क्रय विक्रय किया करतें थे। इस प्रकार की घटना को लेकर परिवार के लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। लल्लन प्रसाद डॉक्टर विनय गुप्ता के चचेरे भाई थे। मृतक के दो लड़के और एक लड़की हैं। सूत्रों की माने तो व्यापार में घाटे को लेकर लल्लन प्रसाद व्यथित और बेचैन थे। मौके पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली दुद्धी विश्वनाथ प्रताप सिंह वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना के कारणों की जांच पुलिस कर रहीं हैं।

ये भी पढ़िए