झालरों दीपों से जगमगाया मण्डी समिति
दुद्धी सोनभद्र। जनपद सहित नजदीकी राज्यों को सब्जीयो का निर्यात करने वाला कृषि मंडी समिति दुद्धी शासन के निर्देश पर झालरों और दीपकों से जगमगा उठा । दीपों को नगर पंचायत दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन व भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला मीडिया संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने दीपक जलाकर धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं नगर एवं क्षेत्रवासियों व को दिया।

मंडी समिति के सचिव एवं कर्मचारियों ने चेयरमैन कमलेश मोहन एवं भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला मीडिया संयोजक जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी सहित व्यापारियों को माल्यार्पण , अंगवस्त्रम एवं बैज अलंकरण कर स्वागत किया। इस मौके पर मंडी समिति सचिव बब्बन राम , मण्डी समिति के क्लर्क एवं मंडी समिति के व्यापारीगण मौजूद रहे।

