सोनभद्र। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, थाना दुद्धी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 247/2026, धारा 69 बीएनएस में वांछित रिजवान अंसारी (20 वर्ष) पुत्र जवाधन अंसारी, निवासी ग्राम खाला, थाना धुरकी, जनपद गढ़वा, झारखंड को मुखबिर की सूचना पर 22 सितंबर को रेलवे स्टेशन रोड से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिकेश राम आजाद और कांस्टेबल शिनम् द्विवेदी शामिल रहे।

