प्रधान की लापरवाही के कारण गाय गिरी गड्ढे में कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से गाय को निकाला गया

(प्रवीण तिवारी)अम्बेडकर नगर : बसखारी ब्लॉक के सुलेमपुर परसावा में ग्राम प्रधान अंकिता वर्मा द्वारा काली जी के स्थान पर पानी के सोखते के लिए एक माह पूर्व गड्ढा खोदाया गया था जिसे आज तक पूर्ण नहीं किया गया, जिनकी लापरवाही के कारण आज गाय गड्ढे में गिर गई जिसे ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद निकाला गया, वही ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए बताया की एक माह से ये गड्ढा ऐसे ही खुला छोड़ रखा है, अगर हम समय पर नहीं पहुंचते तो ये गाय यही पर दम तोड देती है।

ये भी पढ़िए