कौशल के साथ फिटनेस पर जोर, आईटीआई खेल प्रतियोगिता से उभरी नई कार्य संस्कृति

सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा के बदलते स्वरूप का एक सशक्त उदाहरण हाल ही में देखने को मिला, जब लखनऊ में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन उत्साह और ऊर्जा के साथ सम्पन्न हुआ। यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि तकनीकी शिक्षा को सर्वांगीण विकास से जोड़ने की नई कार्यसंस्कृति का प्रतीक बनकर उभरा।
योगी सरकार द्वारा आयोजित इस पहल ने यह बताया कि आज का कौशल विकास केवल मशीनों और तकनीकी दक्षता तक सीमित नहीं है, बल्कि शारीरिक फिटनेस, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी उतना ही महत्व दिया जा रहा है। बदलते औद्योगिक परिवेश में ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो तकनीकी रूप से सक्षम होने के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक रूप से भी सुदृढ़ हों। इसी सोच के साथ आईटीआई प्रशिक्षार्थियों को पहली बार राज्य स्तरीय खेल मंच उपलब्ध कराया गया। इस प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता इसकी व्यापक और चरणबद्ध चयन प्रक्रिया रही। जनपद और मंडल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभाओं का चयन करते हुए राज्य स्तर तक लगभग 4000 प्रशिक्षार्थियों की भागीदारी दर्ज की गई, जिनमें से करीब 600 प्रतिभागियों ने अंतिम चरण में जगह बनाई। तीन दिवसीय इस आयोजन में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि तकनीकी शिक्षा से जुड़े युवा खेल और फिटनेस के क्षेत्र में भी पीछे नहीं हैं। ऐसे आयोजनों का सकारात्मक प्रभाव केवल खेल मैदान तक सीमित नहीं रहता। संस्थानों में अनुशासन, नियमित उपस्थिति और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा का वातावरण विकसित होता है। खेल गतिविधियां युवाओं में नेतृत्व क्षमता, धैर्य और सामूहिक कार्यशैली को मजबूत करती हैं, जो उन्हें भविष्य में उद्योगों की कार्यसंस्कृति के अनुरूप ढालने में सहायक होती हैं। विशेष रूप से छात्राओं की बढ़ती भागीदारी तकनीकी शिक्षा में लैंगिक संतुलन और आत्मविश्वास के नए आयाम स्थापित कर रही है।
योगी सरकार तकनीकी शिक्षा को बहुआयामी स्वरूप देने के लिए लगातार नए प्रयोग कर रही है। कौशल प्रशिक्षण, उद्योगों से साझेदारी, डिजिटल लर्निंग और आधुनिक तकनीकों के समावेश के साथ अब खेल और व्यक्तित्व विकास को भी नीति का हिस्सा बनाया जा रहा है। यह संकेत है कि तकनीकी संस्थानों को केवल प्रशिक्षण केंद्र नहीं, बल्कि समग्र प्रतिभा विकास के केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

आने वाले समय में इस प्रकार के आयोजनों का दायरा और विस्तार करने की योजना है, जिससे अधिक से अधिक संस्थानों और युवाओं को अवसर मिल सके। इससे न केवल प्रतिस्पर्धा का स्तर बढ़ेगा, बल्कि प्रदेश में स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी तकनीकी कार्यबल तैयार होगा। उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा का परिदृश्य तेजी से बदल रहा है। कौशल और खेल का यह संगम एक ऐसे युवा वर्ग को तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो रोजगार के लिए तैयार होने के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में संतुलित और सक्षम हो। यही दृष्टिकोण भविष्य के विकसित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की मजबूत नींव साबित हो सकता

ये भी पढ़िए