रोजगार मेला का आयोजन 18 मार्च को

सोनभद्र : जिला सेवायोजन अधिकारी, सोनभद्र ने अवगत कराया है की जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए दिनांक 18.03.2026 को प्रातः 10ः00 बजे से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट), उरमौरा, राबटर््सगंज, सोनभद्र, के ग्राउण्ड परिसर में वृहद् रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें स्थानीय एवं बाहरी निजी क्षेत्र की लगभग 50 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी। कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान(डायट), उरमौरा, राबटर््सगंज, सोनभद्र, के ग्राउण्ड परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस हेतु कोई या़त्रा व्यय देय नहीं होगा।

ये भी पढ़िए