विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में चैत्र नवरात्र मेला के प्रथम दिन भक्तो का उमड़ा सैलाब

दर्शनार्थियो के सुलभ दर्शन हेतु जिला प्रशासन व पुलिस की रही कड़ी व्यवस्था

विन्ध्य कारीडोर परिसर में जिलाधिकारी ने मां की आरती कर विधि विधान के साथ शुभारम्भ किया नव दिवसीय दुर्गा सप्तशती पाठ

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने प्रातः काल से ही मेला क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए अधिकारियो को दिया दिशा निर्देश

मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओ की सुविधा के दृष्टिगत स्थापित किए गए दो कंट्रोल रूम प्रशासनिक भवन कंट्रोल रूम , पुलिस कंट्रोल रूम


मीरजापुर : मां विन्ध्यावसिनी देवी के धाम विन्ध्याचल में चैत्र नवरात्र मेला के प्रथम दिन प्रतिपदा प्रारम्भ होते ही मां विन्ध्यवासिनी देवी मन्दिर, काली खोह मन्दिर एवं अष्टभुजा मन्दिरो में भारी संख्या में श्रद्धालुओ का कतारबद्ध सैलाब देखा गया। नवरात्र मेला के प्रथम दिन लगभग चार लाख से अधिक श्रद्धालुओ ने मां का दर्शन पूजन किया। श्रद्धालुओं के सुलभ दर्शन कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजक कौशिक अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह ने पूरे मेला क्षेत्र में भ्रमण कर व्यवस्थाओ का जायजा लेते हुए सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटो सहित मेला लगे अन्य अधिकारियो व पुलिस अधिकारियो/कार्मिको को भीड़ को नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियो व पुलिस कार्मिको को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के सद्व्यवहार करे यदि कोई श्रद्धालु व उसके परिजन का कोई सदस्य इधर उधर भटक जाता है जो उसे समुचित स्थान पर पहुंचाना सुनिश्चित करें।
विन्ध्य कारीडोर विन्ध्याचल परिसर में जिलाधिकारी के निर्देशन में नव दिवसीय दुर्गा सप्तशती पाठ का शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, डिप्टी कलेक्टर संजीव, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ व आरती कर दुर्गा सप्तशती पाठ का शुभारम्भ किया। मेला क्षेत्र में भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने नाविको व गोताखोर से मिलकर घाटो पर स्नानार्थियो पर सर्तक दृष्टि रखने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में भी जाकर चिकित्को, स्वास्थ्य स्टाफ व दवाईयो की उपलब्धता का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा पक्का घाट, अखाड़ा घाट, दीवान घाट, कोतवाली गली, नई/पुरानी वी0आई0पी0 मार्ग, कालीखोह, अष्टभुजा में जाकर व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने कोन ब्लाक के ब्लाक प्रमुख/समाज सेवी मीनाक्षी सिंह के द्वारा दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओ के लिए आयोजित भंडारा का भी भक्तो को प्रसाद वितरण कर शुभारम्भ किया गया। पूरे मेला क्षेत्र में समुचित व्यवस्था की निगरानी के लिए 206 नग सी0सी0टी0वी0 कैमरो, 06 नग आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस इनेबल्ड कैमरे तथा 04 नग ड्रोन कैमरो से निगरानी की जा रही है मेला क्षेत्र में दो कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जिनमें प्रशासनिक भवन विन्ध्याचल में स्थापित कंट्रोल रूम का नम्बर-05442-242051 व मोबाइल नम्बर-9559048259 है तथा पुलिस कंट्रोल रूम का नम्बर-05442-297600 एवं मोबाइल/व्हाट्सएप नम्बर-9956454401 है। तीनो मन्दिरों के परिसरो एवं प्रमुख मार्गो को कंट्रोल रूम से जोड़कर सत्त निगरानी की जा रही है पार्किंग स्थलो पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती एवं सी0सी0टी0वी0 कैमरो को लगवाते हुए सर्तक दृष्टि रखी जा रही है।

ये भी पढ़िए