कब्जे से तीस हजार रुपए बरामद
मिर्जापुर।थाना राजगढ़ पर वादिनी मीरा देवी पत्नी अखिलेश शर्मा निवासिनी ग्राम ट्रास जमुना कालोनी, फ्रंस-2 जी 6-80 रामबाग, एत्माददौला जनपद आगरा द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध शादी हेतु रिश्ते का झासा देकर अवैध रूप से धन की उगाही करने के सम्बन्ध लिखित तहरीर दी गयी । उक्त प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना राजगढ़ पर मुकदमा व विभिन्न धारा बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्तों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी राजगढ़ को निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना राजगढ़ पुलिस द्वारा मंगलवार को जरिये मुखबिर के सूचना के आधार पर थाना राजगढ़ क्षेत्र से घटना उपरोक्त से सम्बन्धित 6 अभियुक्तों जितेन्द्र पुत्र राममुरत निवासी दाउदपुर थाना चन्दौली जनपद चन्दौली, रामविलाश पुत्र राजकुमार निवासी सवैया पट्टीदारी थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली, महिमा पत्नी जितेन्द्र निवासी दाउदपुर थाना चन्दौली जनपद चन्दौली,रीता पत्नी राजू निवासी लालपुर थाना मड़िहान,जिऊती पत्नी संजय निवासी चौखड़ा (भागलपुर ) थाना राजगढ़ व मनीषा पुत्री मगरू निवासी भवानीपुर थाना राजगढ़ को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से अवैध अवैध उगाही की धनराशि 30,000 रूपये बरामद कर उनके विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उनका एक संगठित गिरोह है जिसका मुखिया अजीत उपरोक्त है हम लोगों द्वारा फर्जी दुल्हन बनाकर व दुल्हन के रिस्तेदार-नातेदार बनकर शादी का झांसा देकर जरुरत मंद लोगो से ठगी करते है । इस प्रकार प्राप्त धन को आपस में बाट कर भौतिक सुख सुविधाओं का लाभ उठाते है ।

