एक दूजे को अबीर गुलाल लगाकर फाग गीतों के बीच ढोल मजीरे की थाप पर हुआ दुद्धी एवं सिविल बार एसोसिएशन का होली मिलन कार्यक्रम

(जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी)दुद्धी सोनभद्र मुंसिफ कोर्ट परिसर डॉ राजेंद्र प्रसाद भवन में शुक्रवार को दुद्धी बार एसोसिएशन एवं सिविल बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में ढोल मजीरे की थाप पर सुमधुर फाग गीतों के बीच एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर अधिवक्ताओं ने आगामी रंग अबीर गुलाल का पावन पर्व होली की शुभकामनाएं दी है। नवनिर्वाचित दुद्धी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे एडवोकेट व एल्डर कमेटी के चेयरमैन प्रेमचंद यादव एडवोकेट, पूर्व अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ,सचिव दिनेश कुमार गुप्ता, राकेश कुमार सुरेन्द्र उपाध्याय, दिलीप पांडे एडवोकेट,व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभु सिंह कुशवाहा एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष विष्णुकांत तिवारी एडवोकेट , राकेश कुमार अग्रहरी, प्रेमचंद यादव, अभिनव जायसवाल एडवोकेट, अनुराग त्रिपाठी एडवोकेट, आशीष कुमार,आदर्श कुमार एडवोकेट आदि दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़िए