
(नसीम सिद्दीकी)कोन/सोनभद्र। केन्द्र सरकार द्वारा नारी सम्मान के लिए नारी शक्ति वंदन कानून लाकर महिलाओं का सम्मान व आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांव गांव मे राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत समूह के माध्यम से लाखों कमाकर आत्मनिर्भर बन रही है। जिसका प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा संबोधित एल ई डी से सीधा प्रसारण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को विकास खण्ड कोन के प्रांगण आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यातिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया, सर्वप्रथम मोदी का लाइव प्रसारण को सभी ने सूना। इसके पश्चात उपस्थित समूह कि महिलाओं को संबोधन करते हुये श्री चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने नारी शक्ति वंदन अभियान को पश्चिम बंगाल से पूरे देश कि महिलाओं को शसक्तीकरण व गृहस्थी महिलाएं भी राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत जुडकर आत्मनिर्भर हो रही है जिसका फायदा आज लाखों महिलाएं लखपति दीदी बनकर पूरी गृहस्थी चला रही है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा मोदी सरकार में महिलाओं को सम्मान दिलाने समेत आत्मनिर्भर बनाने की तमाम योजनाएं चलाई जा रही है जिसका लाभ आज गांव देहात की नारीशक्ति को मिल रहा है। कार्यक्रम में विकास खण्ड कोन के चार लखपति दीदी ने समूह व मनरेगा मेढ से जुडकर अपनी दिनचर्या व आगे बढने का तरिका को शेयर किया और कहा कि आज हमलोगों का भी समाज मे पहचान बन गया है और सम्मान भी मिल रहा है। इसके अलावा सरकार द्वारा चलाये जा रहे महत्वाकांक्षी योजनाओं को भी बताया और सभी को लाभ लेने की बात क कार्यक्रम मे मुख्य रूप से खण्ड विकास अधिकारी नितिन कुमार, मनोज मिश्रा, भाजपा मंडल प्रभारी कोन कमलेश चौबे, मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल, महामंत्री विद्यानंद तिवारी, विनोद गुप्ता, अलखनारायण शुक्ला, श्रवण जायसवाल, राकेश तिवारी, ग्राम प्रधान संतोष पासवान, वसीउल हसन, बृजकुमार जायसवाल, शिवप्रसाद, नंदलाल समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

