(नसीम सिद्दीकी) कोन/सोनभद्र। पूरे माह रमज़ान के रोज़े के बाद आज मुस्लिम बन्धुओ ने अपने परवरदिगार की तरफ से तोहफे में मिले ईद के दिन नमाज़े ईद-उल- फित्र अदा किया और अपने रब की नेअमतों का शुक्रिया अदा किया।आज सुबह से ही मौसम भी खुशगवार बना रहा जैसे प्रकृति भी लोगो को ईद की बधाई दे रही हो बच्चे बूढ़े जवान सब नए कपड़े पहन कर ईदगाह पहुँचे और नमाज़ अदा कर अपने खुदा का शुक्र अदा किया। मुस्लिम समुदाय ने ईद-उल-फ़ित्र का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। बताते चलें के आज सुबह से ही ईद की नमाज के बाद मुस्लिम बंधू गले मिलकर एक दूसरे को बधाई देते नजर आये। बच्चें भी अपने दोस्तों को गले मिलकर ईद की बधाई दिये। सुबह नौ बजे ही कोन स्थित जामा मस्जिद में ईद की नमाज अता की गई। जामा मस्जिद कोन मे मौलाना मुस्तकीम साहब ने नमाज अदा करायी । नमाज के बाद सभी लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद का मुबारकबाद दिया। मस्जिदों के बाहर मेले की मानिंद भीड़ लगी थी। वहीँ प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह मयफोर्स कोन क्षेत्र के सभी मस्जिदों में जाकर खुद मौके का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिए। इस दौरान वे मुस्लिम बंधुओं को ईद की मुबारकबाद भी दिये। भारी संख्या में हिंदु समुदाय के लोग भी गले मिलकर मुस्लिम बंधुओं को ईद की शुभकामनाए दे रहे थे। इस मौके पर कोन सदर लियाकत अली, ख्जान्ती ईद मुहम्मद, नायब सदर समीम सिद्दीकी, नायब ख्जान्ती राजू रहमानी, मुमताज, डॉ0 समीउल हसन, अयूब खाँ, मंसुर अली, एजाज , उमर खान, ग्राम प्रधान खेमपुर सरफराज, शब्बीर, हबीब समेत हजारों लोगो ने ईद की नमाज अदा की।

