चारा काटने वाली मशीन से मासूम बालिका के हाथ का पंजा में लगा चोट

घोरावल। घोरावल क्षेत्र के भैंसवार गांव मे चारा काटने वाली मशीन से मासूम बालिका के हाथ का पंजा गम्भीर रुप से जख्मी हो गया। सीएचसी घोरावल में उसे भर्ती कराया गया। अमर अली निवासी ग्राम भैंसवार शाम को अपने पशुओं के लिए मशीन से हरा चारा काट रहा था। उसकी छह वर्षीय पुत्री आलिमा वही पास मे खेल रही थी कि अचानक मशीन के पास जा पहुंची। उसके हाथ का पंजा चारा मशीन में चला गया। जिससे मासूम बालिका गम्भीर रुप से जख्मी हो गई और बेहोश हो गई। लहूलुहान हालत में उसके परिजन तत्काल सीएचसी घोरावल में उसे भर्ती कराए। जहां बालिका को कई टांके लगाए गए, उपचार हुआ।

ये भी पढ़िए