IPL Final 2024: कोलकाता ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर बना 10 साल बाद फिर चैंपियन

IPL Final 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) का खिताब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने जीत लिया है. कोलकाता ने यह खिताब तीसरी बार अपने नाम किया है. हालांकि कि तीसरा खिताब जीतने में कोलकाता को 10 साल का लंबा सफर करना पड़ा. फाइनल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. जहां हैदराबाद की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और कोलकाता को महज 114 रन का टारगेट ही दे पाई. वहीं कोलकाता ने 8 विकेट से इस मैच को जीत लिया.

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. लेकिन यह फैसला गलत साबित हुआ. हैदराबाद के बल्लेबाज ज्यादा देर तक क्रीज पर रूक नहीं पाए और महज 113 रन के स्कोर पर पूरी पारी समाप्त हो गई. जबकि कोलकाता की ओर से 10.3 गेंद में मैच को जीत लिया.

कोलकाता ने पहला खिताब 2012, दूसरा खिताब 2014 में जीता था. जबकि अब तीसरा खिताब 10 साल बाद 2024 में जीता है.

ये भी पढ़िए