पूर्वांचल साहू समाज समिति के बनाये गये युवा प्रदेश प्रभारी जितेंद्र कुमार गुप्ता

मीरजापुर। जमालपुर वि0ख0 श्रेत्र के मठना गांव निवासी युवा समाजसेवी व अपने समाज में एक अलग पहचान बनाने वाले एवं समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता जितेंद्र कुमार गुप्ता को चंदौली जनपद के एक वाटिका में बैठक एवं मनोयन कार्यक्रम के दौरान पूर्वांचल साहू समाज समिति (पंजी) के संस्थापक गाजीपुर सदर विधायक जैकिशन साहू जी द्वारा युवा प्रदेश प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया। संस्थापक श्री साहू ने उनके उज्जवल भविष्य का कामना भी किया और कहा की युवाओं को बढ़-चढ़कर समाज में कार्य करने की आवश्यकता है और आगे आने वाला भविष्य भी उनके हाथ में है। जितेंद्र गुप्ता एक अपने समाज के लिए योद्धा के रूप में पहचाने जाते हैं

और वहीं पर पत्रकार से वार्ता करते हुए श्री गुप्ता ने कहा की संगठन के द्वारा जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है उसके लिए हम शपथ लेते है कि पूरी ईमानदारी व कर्मठता पूर्वक तन्मयता के साथ कार्य करता रहूंगा हैं। और संगठन का हम सदैव श्रृणी रहेंगे। आप सभी के आशीर्वाद व सहयोग की रखता हूं।मनोयन पत्र सौंपने वालों में डा. उदय नारायण साहू, ओ.पी. गुप्ता, माया साहू, धर्मवीर गुप्ता, लल्लन प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, वाचस्पति साहू, कैप्टन एस. एन. गुप्ता, देवकुमार राजू, संगीता साहू सभासद मंचासिन रहे। वहीं मनोनीत होने की खबर लगते ही तेली साहू समाज के लोग श्री गुप्ता की आवास पर पहुंचकर अपने युवा प्रदेश प्रभारी मुंह मिठा कराया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामना भी प्रेषित किया। स्वागत करने वालों में सुनील गुप्ता गोविंद गुप्ता राहूल गुप्ता शिवा गुप्ता प्रदीप गुप्ता दिनेश गुप्ता जितेंद्र गुप्ता पियुष गुप्ता धनजी साहू राकेश गुप्ता संतोष गुप्ता राम दुलारे गुप्ता अमरनाथ गुप्ता रामधार गुप्ता सतीश गुप्ता भानु प्रताप शिवकुमार उर्मिला गुप्ता मालती गुप्ता अराधना गुप्ता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़िए