
अम्बेडकरनगर : जिले में घोटाले के मामले में कार्रवाई शुरू हो गई है। अमृत सरोवर के नाम पर लाखों की गोलमाल कर्मचारियों के साथ मिलकर की गई यह देखने को मिला।अमृत सरोवर योजना का हाल धनबाद में बेहाल है. कागज पर पूर्ण दिखाया गया है, लेकिन हकीकत कुछ और है. आलम देखिये कि जिले में 90 फीसदी सरोवरों का निर्माण कागज पर पूर्ण दिखाया गया है,नसीरपुर कैथी में विकास के नाम पर हवा हवाई गांव में प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की पोल खोल दी है।गांव में विकास के नाम पर सरकारी धन को किस तरह से लूटा जा रहा है। तस्वीरों में साफ साफ देखा जा सकता है। कि विकास कार्यों में जो अनियमितताएं सामने आई है। उसमे जमकर भ्रष्टाचार किया गया है।ऐसा ही नसीरपुर कैथी गांव में बना अमृत सरोवर तालाब की सुंदरता देखते ही बनती हैं। अमृत सरोवर का निर्माण लगभग 3734766 के अनुमानित लागत से होना था जो कार्य 2022 23 में प्रारंभ हुआ और अभी तक अमृत सरोवर अपनी स्थिति में नहीं आ सका डिस्प्ले बोर्ड पर ना तो अमृतसरोवर का क्षेत्रफल दिखाया गया है और ना ही कार्य समाप्ति की तिथि और ना ही लागत ठीक उसी प्रकार अमृत सरोवर की भी स्थिति बनी हुई है। इस संदर्भ में ग्राम पंचायत सचिव और एपीओ से वार्ता करने का प्रयास किया गया परंतु फोन नहीं रिसीव किया गया। जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका की अमृत सरोवर के नाम पर कितना पैसा आहरित किया गया।लेकिन आज अमृत सरोवर तालाब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है, जो रो रोकर टूटकर आंसू बहा रहा है कि इतने कम समय में मुझे मिट्टी में मिलाकर जनता के विश्वास को तोड़ा है, जिसमे मानक के अनुरूप कार्य न कराने के साथ घटिया सामग्री का इस्तेमाल भी किया गया हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि इसमें जिम्मेदारों ने मिलकर जमकर धांधली की है। और सरकारी धन का बंदरबांट किया है। जिसमे मानक के अनुसार कार्य नही कराया है। जबकि घटिया सामग्री का उपयोग करने से अमृत सरोवर तालाब भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है और ज़िम्मेदार अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इससे साफ तौर पर कहा जा सकता है कि और भी बहुत से गांव में विकास कार्य कराए गए हैं जिसमे जमकर भ्रष्टाचार किया गया होगा जो जांच का विषय है। फिलहाल जो भ्रष्टाचार की तस्वीरें है खुद इसका सबूत है कि प्रधान और सचिव ने नसीरपुर कैथी गांव में अमृत सरोवर तालाब निर्माण कार्य में सरकारी धन को किस तरह से लूटा है तस्वीरों में साफ साफ देखा जा सकता है। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन मामले में क्या कार्यवाही करता हैं।

